मिशन 2024

मिशन 2024

हमारे लोकतंत्र में चुने हुए लोगों का महत्व बहुत है। सरकार चलाने व व्यवस्था बनाने का काम इन्हीं के हाथ में होता है। लेकिन देखने में यह आता है कि किसी भी तरह चुनाव जीतने वाले लोग सामान्य नागरिकों की सेवा के भाव से नहीं आते। उनके निजी स्वार्थ होते हैं और वह समाज के प्रत्येक वर्ग के बारे में प्राय: मानवीय दृष्टि से नहीं सोचना चाहते। यहीं से तुष्टिकरण का कारोबार शुरू हो जाता है। जो योजनाएं आम जनता के कल्याण के लिए बनाई जानी चाहिए, वे साम्प्रदायिक व जातीय आधार पर बनाई जाती है, सभी भारतीयों को उनका लाभ मिल ही नहीं पाता।

इस स्थिति को समाप्त करने के लिए यह बहुत आवश्यक है कि राजनीति में समाज सेवा का भाव रखने वाले राष्ट्रहितैषी लोग अधिक से अधिक आएं और अपने कार्यो द्वारा ऐसा आदर्श प्रस्तुत करे कि उनके राजनीति में प्रवेश से दूसरे लोगों का हौसला भी बढ़े। उनके सही जगह पहुंचते ही साधारण नागरिक को भी सरकार पर विश्वास होने लगेगा।

राजनेताओं को कोसने की प्राचीन परंपरा छोडकर अब नई पीढ़ी को राजनीति के शुद्धिकरण का बीड़ा उठाना चाहिए। इसके लिए अच्छे लोगो को राजनीति में आने की आवश्यकता हैं। पानी की गहराई किनारे पर बैठ कर नहीं आँकी जा सकती। अब तो राजनीति में शुद्ध आचार-विचार वाले व्यक्तियों को आना ही होगा।

क्या आप में वो साहस है कि आप भारत की राजनीति में आकर भारत की सामाजिक, आर्थिक व राजनीतिक व्यवस्थाओं में परिवर्तन कर सकते हैं?

यदि आपका उत्तर हाँ में हैं, तो राष्ट्रीय सनातन पार्टी द्वारा राजनीति में रूची लेने वाले युवाओं को उनके सपनों की टीम में जुड़ने का अवसर दिया जा रहा हैं।

क्या आप चाहते हैं कि देश की सामाजिक, आर्थिक व राजनीतिक व्यवस्थाओं में बदलाव हो?

यदि आपको लगता है कि आपमें लोगों का नेतृत्व करने की क्षमता है तथा आप राजनीति में सीधे चुनाव लड़कर अथवा एक टीम के पदाधिकारी या सदस्य के रूप में कार्य कर सकते हैं तो आप इस टीम का हिस्सा बन सकते हैं।
भारत की सामाजिक, आर्थिक व राजनीतिक व्यवस्थाओं में एक बड़ा क्रांतिकारी परिवर्तन करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय सनातन पार्टी द्वारा 2024 में लोकसभा चुनाव के लिए देश की सभी 543 सीटों पर योग्य प्रत्याशियों का चयन किया जा रहा हैं।

राष्ट्रीय सनातन पार्टी में ऐसे लोगों को टीम का हिस्सा बनने का अवसर दिया जा रहा है जो केवल सत्ता बदलने के लिए कार्य न करें, बल्कि व्यवस्था भी बदलें। आज तक भारत में सत्ता परिवर्तन हुआ हैं, व्यवस्था जैसे की तैसे हैं। जो लोग भारत की व्यवस्थाओं में बड़ा सुधार करना चाहते हैं, जो मानते हैं कि राजनीति में युवा, पढ़े लिखें और योग्य लोग आए तथा तुष्टिकरण व परिवारवाद की राजनीति समाप्त हो।

सभी टीम सदस्यों का चयन साक्षात्कार और उनके प्रदर्शन के आधार पर होगा। यदि आपका चयन हो जाता है तो आपको निश्चित समयावधि में अपने अधिकार क्षेत्र की कार्यकारिणी का गठन करना होगा। तथा पार्टी द्वारा समय – समय पर जारी दिशानिर्देशित कार्यक्रमों का आयोजन करना – कराना होगा।

error: Content is protected !!