स्वास्थ्य व्यवस्था

स्वास्थ्य व्यवस्था

हम मानते है कि स्वास्थ्य सेवाएँ सस्ती व हानि रहित तथा देश के सभी नागरिकों की पहुँच में होनी चाहिए। देश की स्वास्थ्य सेवाओं पर सभी नागरिकों का समान अधिकार होना चाहिए तथा मूलभूत स्वास्थ सेवा प्रत्येक नागरिक तक नि:शुल्क पहुँचाना सरकार का दायित्व होना चाहिए। इसके लिए राष्ट्रीय सनातन पार्टी की सरकार स्वास्थ्य सेवाओं का राष्ट्रीयकरण करेगी ताकि प्रत्येक नागरिक को समान स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान की जा सकें।

आयुर्वेद, योग, पंचगव्य, प्राकृतिक, सिद्ध व यूनानी आदि सम्पूर्ण भारतीय चिकित्सा पद्धतियों पर अनुसन्धान को सर्वोच्च प्राथमिकता देकर विश्व-स्तरीय बनाया जायेगा। एलोपैथी के साथ सभी वैकल्पिक चिकित्सा पद्दतियों का एकीकरण किया जायेगा।

आयुर्वेदि चिकित्सा पद्धति (और उसमे भी गौ आधारित औषधि) के शोध में अधिक बजट दिया जायेगा।

आयुर्वेद को राष्ट्रीय चिकित्सा पद्धति घोषित किया जायेगा।

निजी अस्पताल में 25% गरीबों का निशुल्क इलाज की अनिवार्यता को सख्ती से लागू किया जायेगा।

सरकारी अस्पतालों को निजी अस्पताल के समकक्ष खड़ा किया जायेगा।

आयुष्मान भारत में 25 लाख तक का इलाज मुफ्त किया जायेगा। आयुष्मान भारत में हो रहे भ्रष्टाचार को समाप्त किया जायेगा तथा भारत के प्रत्येक परिवार को इससे जोड़ा जायेगा।

हर ग्राम पंचायत में प्राथमिक चिकित्सालय खोल कर वहां स्थायी मेडिकल स्टाफ की नियुक्ति की जायेगी।

MBBS/MD डॉक्टरों के लिए गांव में पांच वर्ष सेवा देना अनिवार्य होगा।

डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कानून लाये जाएंगे।