नेता कौन बन सकता है
राष्ट्रीय सनातन पार्टी में विभिन्न स्तरों पर काम करने का अवसर!
सक्रिय सदस्य बनने के बाद कोई भी भारतीय नागरिक नेता बनने के लिए आवेदन कर सकता है।
नेता का चयन योग्यता और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।
राष्ट्रीय सनातन पार्टी राजनीति में रुचि रखने वाले युवाओं को उनके सपनों की टीम में जुड़ने का अवसर दे रही है।
कहाँ काम कर सकते हैं:
- ब्लॉक स्तर पर
- तहसील स्तर पर
- जिला स्तर पर
- क्षेत्र स्तर पर
- प्रदेश स्तर पर
यदि आपको लगता है कि आपमें लोगों का नेतृत्व करने की क्षमता है तथा आप राजनीति में नेतृत्व या टीम सदस्य के रूप में कार्य कर सकते हैं, तो आप राष्ट्रीय सनातन पार्टी और उसके अनुषांगिक संगठनों का हिस्सा बन सकते हैं।
हम ऐसे लोगों को अवसर दे रहे हैं जो केवल सत्ता बदलने के लिए नहीं, बल्कि व्यवस्था में बड़ा सुधार करना चाहते हैं।
हम चाहते हैं कि राजनीति में युवाओं, पढ़े-लिखे और योग्य व्यक्तियों का योगदान हो, और तुष्टिकरण, परिवारवाद जैसी समस्याओं का समाधान हो।
जिम्मेदारी और दायित्व:
ब्लॉक, तहसील, जिला, मंडल, और प्रदेश स्तर पर पार्टी की टीम के सदस्य बनने के लिए आपको सक्रिय सदस्य बनाना होगा।
- ब्लॉक स्तर पर – 10 सक्रिय सदस्य बनाकर टीम की जिम्मेदारी प्राप्त करें।
- तहसील स्तर पर – 15 सक्रिय सदस्य बनाकर टीम की जिम्मेदारी प्राप्त करें।
- जिला स्तर पर – 25 सक्रिय सदस्य बनाकर टीम की जिम्मेदारी प्राप्त करें।
- मंडल स्तर पर – 50 सक्रिय सदस्य बनाकर टीम की जिम्मेदारी प्राप्त करें।
- प्रदेश स्तर पर – 100 सक्रिय सदस्य बनाकर टीम की जिम्मेदारी प्राप्त करें।
नेता के पद:
राष्ट्रीय सनातन पार्टी के विभिन्न स्तरों पर आपको निम्नलिखित पदों पर जिम्मेदारी मिल सकती है:
- अध्यक्ष
- उपाध्यक्ष
- महासचिव
- सचिव
- कोषाध्यक्ष
- संगठन महामंत्री
- संगठन मंत्री
- सह संगठन मंत्री
- प्रचार प्रसार मंत्री
- सूचना मंत्री
- व्यवस्था मंत्री
- प्रवक्ता
- सोशल मीडिया प्रमुख
- कार्यालय प्रभारी
- कार्यकारिणी सदस्य
चयन प्रक्रिया:
सभी टीम सदस्यों का चयन साक्षात्कार और प्रदर्शन के आधार पर होगा।
चयनित होने के बाद:
यदि आपका चयन हो जाता है तो आपको राष्ट्रीय सनातन पार्टी के प्रति सत्यनिष्ठा का नोटरी शपथपत्र देना होगा।
इसके साथ ही, आपको निश्चित समयावधि में अपने अधिकार क्षेत्र की कार्यकारिणी का गठन करना होगा और इसकी लिखित जानकारी केन्द्रीय कार्यालय को देनी होगी।
इस प्रणाली के तहत हम उन सभी लोगों को एक बड़ा मंच देने की कोशिश कर रहे हैं जो राजनीति के माध्यम से सकारात्मक परिवर्तन लाना चाहते हैं।