
सनातन संरक्षण और राष्ट्रसम्मान – राष्ट्रीय सनातन पार्टी का घोषणापत्र
- सनातन धरोहर का संवैधानिक संरक्षण:
40,000 से अधिक प्राचीन टूटे हुए मंदिरों का वैज्ञानिक व ऐतिहासिक प्रमाणों के आधार पर पुनर्निर्माण कराया जाएगा।
श्रीकृष्ण सम्वत (वैदिक पंचांग) को भारत का आधिकारिक राष्ट्रीय कैलेंडर घोषित किया जाएगा।
प्रमुख सनातनी त्योहारों पर अवकाश अनिवार्य होगा।
- सनातन पर अपमानजनक आक्रमणों के विरुद्ध कड़ा कानून:
सर्च इंजन और AI प्लेटफार्मों पर सनातन व राष्ट्र विरोधी झूठे या अपमानजनक कंटेंट दिखाने पर कानूनी प्रतिबंध और दंड सुनिश्चित होगा।
फिल्म, OTT व टीवी पर भारतीय सेना, ऋषियों, स्वतंत्रता सेनानियों व सनातन मूल्यों की गलत छवि प्रस्तुत करने वाले कंटेंट प्रतिबंधित होंगे।
संस्कार, संस्कृति और देशप्रेम बढ़ाने वाले कंटेंट को प्रोत्साहन और सब्सिडी दी जाएगी।
- गौवंश, धर्म और पवित्र स्थलों की रक्षा:
गौवंश हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध और उल्लंघन करने वालों को मृत्युदंड तक का प्रावधान।
मदरसों को दिया जाने वाला सरकारी अनुदान बंद किया जाएगा।
सभी मंदिरों व तीर्थ क्षेत्रों के 10 किमी के दायरे में शराब और मांस बिक्री पर पूर्ण रोक लगेगी।
- राष्ट्रविरोधी प्रतीकों का निष्कासन:
किसी भी स्थान, संस्था या योजना का नाम आक्रांताओं या गद्दारों के नाम पर नहीं रखा जाएगा।
एक केंद्रीय कानून द्वारा सभी स्थानों का मौलिक नाम पुनः बहाल किया जाएगा।
- धर्म, श्रद्धा और सांस्कृतिक अभिलेखों का संरक्षण:
पंडों के पास सुरक्षित सनातनी वंशावली रिकॉर्ड को डिजिटाइज़ कर आधिकारिक डाटा सेंटर बनाया जाएगा।
घर वापसी करने वाले सनातनी नागरिकों को कानूनी सुरक्षा और समर्थन दिया जाएगा।
- बौद्ध, मुस्लिम और ईसाई समुदायों को आरक्षण से बाहर:
OBC, SC/ST आरक्षण का लाभ केवल सनातन धर्म से जुड़े समाजों को मिलेगा।
आरक्षण का लाभ उन्हीं छात्रों को, जो 1 से 12वीं तक सरकारी विद्यालयों में पढ़े हों।
बालाकृष्णन समिति को रद्द किया जाएगा।
- न्यायिक सुधार – संतों व SC/ST कानून से जुड़े मामलों में संतुलन:
झूठे SC/ST एक्ट मामलों में बिना जांच गिरफ्तारी पर रोक, झूठे आरोप साबित होने पर जुर्माना।
संतों पर झूठे आरोप लगाने वालों पर कड़ी कार्रवाई और उनकी सुरक्षा के लिए विशेष कानून।
- विदेशी अजेंडा और न्यू वर्ल्ड ऑर्डर का विरोध:
WTO, WHO, One Religion, Depopulation, लिंग परिवर्तन और समलैंगिकता के प्रचार जैसे एजेंडा को भारत में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
हलाल सर्टिफिकेशन पर पूर्ण प्रतिबंध और उल्लंघन पर कठोर सजा।
- भारतीय संस्कृति के अनुरूप सेंसर बोर्ड और मीडिया नीति:
फिल्म सेंसर बोर्ड को भारतीय मूल्यों के अनुरूप पुनर्गठित किया जाएगा।
भारतीय परिवार, संस्कृति, त्याग, बलिदान, सनातन परंपरा को प्रोत्साहित करने वाली कला और साहित्य को राष्ट्रीय सहयोग मिलेगा।
हमारा संकल्प:
“भारत को केवल भौगोलिक नहीं, बल्कि सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और सनातन दृष्टि से भी अखंड और जागृत बनाना ही राष्ट्रीय सनातन पार्टी का लक्ष्य है।’’
येगा।