
स्वास्थ्य सबका अधिकार – राष्ट्रीय सनातन पार्टी का संकल्प
हर नागरिक को सस्ती, सुरक्षित और समान चिकित्सा सेवा सुनिश्चित करना हमारा लक्ष्य है।
- स्वास्थ्य सेवाओं का राष्ट्रीयकरण:
हर नागरिक को नि:शुल्क और समान स्वास्थ्य सेवा मिले, यही हमारा उद्देश्य है।
स्वास्थ्य को मौलिक अधिकार की तरह देखा जाएगा, और इसे सरकार की जिम्मेदारी बनाया जाएगा।
देश की स्वास्थ्य प्रणाली का राष्ट्रीयकरण कर इसे समग्र और सशक्त बनाया जाएगा।
- भारतीय चिकित्सा पद्धतियों को विश्व पटल पर लाना:
आयुर्वेद, योग, पंचगव्य, सिद्ध, यूनानी और प्राकृतिक चिकित्सा पर आधारित शोध और नवाचार को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।
आयुर्वेद को राष्ट्रीय चिकित्सा पद्धति घोषित किया जाएगा।
गौ आधारित औषधियों पर विशेष शोध केंद्र स्थापित होंगे।
एलोपैथी और भारतीय चिकित्सा पद्धतियों का एकीकृत मॉडल तैयार कर मरीजों को बहुआयामी लाभ पहुंचाया जाएगा।
- चिकित्सा सेवा की समरसता और मजबूती:
निजी अस्पतालों में 25% गरीबों के मुफ्त इलाज की व्यवस्था कानूनी रूप से अनिवार्य की जाएगी।
सरकारी अस्पतालों को निजी अस्पतालों के समकक्ष सुविधाओं और सेवाओं से लैस किया जाएगा।
आयुष्मान भारत योजना का दायरा बढ़ाकर 25 लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाएगी।
इस योजना से हर परिवार को जोड़ा जाएगा और इसमें हो रहे भ्रष्टाचार पर सख्त नियंत्रण होगा।
- गांव-गांव तक स्वास्थ्य सुविधा:
हर ग्राम पंचायत में प्राथमिक चिकित्सा केंद्र खोले जाएंगे।
वहाँ स्थायी डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ की नियुक्ति की जाएगी।
MBBS/MD डॉक्टरों को कम से कम 5 वर्ष तक ग्रामीण सेवा देना अनिवार्य होगा।
मेडिकल स्टाफ की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष कानून बनाए जाएंगे।
हमारा स्वास्थ्य दर्शन:
“स्वस्थ नागरिक ही सशक्त राष्ट्र की नींव है।”
राष्ट्रीय सनातन पार्टी का लक्ष्य है – स्वदेशी चिकित्सा विज्ञान, समान स्वास्थ्य सेवा और स्वस्थ भारत का निर्माण।